फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध खनन में संलिप्त चार डंपर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। जिला खनन विभाग ने सेलाकुई से मिल रही अवैध खनन की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए चार डंपर सीज कर दिए। जिला खान अधिकारी ने कहा कि जिस स्थान से बिना अनुमति के उप खनिज चोरी किया गया है उसकी नापतौल कर वाहन स्वामियों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार की देर रात को जिला खान अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में सेलाकुई क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध रूप से रेत, बजरी व पत्थर आदि उपखनिज परिवहन कर ले जा रहे चार डंपरों को पकड़कर खनन विभाग की टीम ने सीज कर दिया। जिला खान अधिकारी ने बताया कि सेलाकुई क्षेत्र में अवैध रूप से उप खनिज चोरी किए जाने की सूचना मिल रही थी, जिसपर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जिस स्थान से उप खनिज उठाया गया है उसकी नापतौल कर वाहन स्वामियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कार्रवाई करने वाली टीम में खनिज पर्यवेक्षक कुमेर सलाल, खान निरीक्षक मिंटो सागर रावत, सहायक खनिज पर्यवेक्षक, आशीष कुमांई व अन्य कर्मचारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें