फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर में पूर्व प्रधान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Wed, 08 Jun 2016 11:04 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
काशीपुर में मनिहार खेड़ा रोड स्थित कीरतपुर ग्राम सभा में दो बदमाशों ने दिनदहाड़े भूरारानी के फौजी मटकोटा के पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना के समय पूर्व प्रधान छोटे लाल कीरतपुर ग्राम सभा में एक प्रॉपर्टी डीलर के आफिस में बैठा था, तभी बाइक पर सवार नकाबपोश दो बदमाश पूर्व प्रधान छोटे लाल के पास पहुंचे। उन्होंने उससे पहले हाथ मिलाया। इसके बाद हमलावरों ने कर्मचारी से पानी लाने को कहा।

इसके बाद उन्होंने छोटे लाल पर नाइन एमएम की पिस्टल से फायर झोंक दिए। बदमाशों ने एक गोली छोटे लाल की पीठ पर मारी और एक सिर पर। सिर पर गोली लगते ही छोटे लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हमलावर बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, एएसपी पंकज भट्ट, सीओ राजेश भट्ट सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुए हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले के खुलासे के लिए एसएसपी ने तत्काल दो-तीन टीमों का गठन कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने शहर में दिन प्रतिदिन बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोश जताया।

रहस्यमय परिस्थिति में महिला को लगी गोली
घर में काम कर रही सुनखरी कला निवासी विमला देवी (25) पत्नी बहादुर सिंह खिड़की की तरफ से चली गोली से घायल हो गई। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य पहुंचाया। जहां से महिला को अन्यत्र रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला से घटना की जानकारी ली। अलबत्ता पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है। महिला ने अज्ञात युवक पर खिड़की से फायर करने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने बताया कि पुलिस रंजिश सहित अन्य बिंदुओं पर मामले की जांच में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें