फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पूर्व ग्राम प्रधान पर कब्जे के प्रयास की गलत शिकायत देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदिल्ली निवासी एक व्यक्ति ने सहसपुर ब्लॉक की भगवंतपुर की पूर्व ग्राम प्रधान पर कब्जे के प्रयास की गलत शिकायत देने का आरोप लगाया है। बताया कि पूर्व प्रधान के पति ने उनकी भूमि तक जाने वाले रास्ते पर तारबाड़ कर दी। यही नहीं तहसीलदार के आदेश से बोर्ड भी लगा दिया। आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान का पति उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं। एसडीएम विकासनगर ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

I
Iदिल्ली निवासी भूमि मालकिन नायन तारा शैटी के प्रतिनिधि राहुल कपूर ने आरोप लगाया कि भगवंतपुर की पूर्व प्रधान आरती जोशी ने जिलाधिकारी को सालन गांव स्थित भूमि को ग्राम समाज की बताकर कब्जे के प्रयास की झूठी शिकायत दी है। बताया कि राजस्व विभाग ने वर्ष 2023 में उन्हें पैमाइश के बाद भूमि पर कब्जा दिलवाया था। बताया कि तब से पूर्व ग्राम प्रधान पति उन्हें परेशान कर रहे हैं। भूमि का खसरा 129 है। जबकि, शिकायत में खसरा नंबर 56 दिखाया गया है। पूर्व प्रधान आरती जोशी ने बताया कि उनकी शिकायत सही है। कब्जे के प्रयास की शिकायत देने के बाद भी अधिकारियों ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले में जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें