फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: पूर्व प्रधानमंत्री की पोती ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, पुलिस पर लगाए कई गंभीर आरोप

Mon, 22 May 2023 12:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अंद्रीजा ने राजपुर थाने में तहरीर दी थी। इस तहरीर में उन्होंने ससुर पूर्व सांसद अनंग उदय सिंह, देवर अलिकेश नारायण पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। यह मामला पीएमओ तक भी पहुंच गया था। पिछले दिनों अंद्रीजा सिंह ने पुलिस मुख्यालय में भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती अंद्रीजा सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। अंद्रीजा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पहले तो पुलिस ने देर से मुकदमा दर्ज किया, अब जांच में ढिलाई बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी और पुलिस कप्तान को निष्पक्षता से जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद कप्तान ने कैंप ऑफिस में अंद्रीजा सिंह से मिलकर पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन


अंद्रीजा का आरोप है कि गत 13 मई को वह किसी काम से घर के बाहर गई थीं। इस दौरान उनके पति अर्केश सिंह और मैनेजर हरि सिंह ने घर के गेट पर ताला लगा दिया और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। कारण पूछने पर मारपीट करने लगे और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

अंद्रीजा सिंह ने पुलिस मुख्यालय में भी की थी शिकायत
इस मामले में अंद्रीजा ने राजपुर थाने में तहरीर दी थी। इस तहरीर में उन्होंने ससुर पूर्व सांसद अनंग उदय सिंह, देवर अलिकेश नारायण पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। यह मामला पीएमओ तक भी पहुंच गया था। पिछले दिनों अंद्रीजा सिंह ने पुलिस मुख्यालय में भी शिकायत की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...UKPSC: पुलिस कॉन्स्टेबल-फायरमैन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 1520 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर अब अंद्रीजा के पति, ससुर, देवर और पति के मैनेजर के खिलाफ मुदकमा दर्ज किया गया है। रविवार को अंद्रीजा मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने एसएसपी दलीप सिंह कुंवर से भी मुलाकात की। एसएसपी ने बताया कि अंद्रीजा सिंह से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। मामले में तेजी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें