फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manmohan Singh: दून की आबोहवा के मुरीद थे पूर्व प्रधानमंत्री, जब भी वक्त मिलता, अपने ताऊ के घर थे आते

Fri, 27 Dec 2024 03:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ताऊ देहरादून के रेसकोर्स में रहते थे। मनमोहन सिंह का देहरादून आना-जाना रहता था और उन्हें यहां की आबोहवा काफी पसंद थी।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दून की आबोहवा के मुरीद थे। जब भी उन्हें वक्त मिलता था तो रेसकोर्स स्थित अपने ताऊ गोपाल सिंह कोहली के घर पहुंच जाते थे। प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने उत्तराखंड को आर्थिक पैकेज का भी लाभ दिया। उनके निधन से उत्तराखंड में शोक का माहौल है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के ताऊ गोपाल सिंह कोहली देहरादून के रेसकोर्स में रहते थे। कोहली के बेटे अमरजीत सिंह प्रतिष्ठित व्यापारी हैं और आज भी रेसकोर्स में रहते हैं। उनके अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का देहरादून आना-जाना रहता था और उन्हें यहां की आबोहवा काफी पसंद थी।

विज्ञापन


मनमोहन जी बोल पड़े, अरे सर आप क्यों आए...
उत्तराखंड में एनडी तिवारी की सरकार के समय प्रधानमंत्री रहते हुए मनमोहन सिंह ने उत्तराखंड को आर्थिक पैकेज का लाभ दिया। कांग्रेस के प्रवक्ता सुरेंद्र अग्रवाल बताते हैं कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मनमोहन सिंह एफआरआई में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

विज्ञापन


प्रोटोकॉल के अनुसार तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी उन्हें रिसीव करने गए थे, मनमोहन जी बोल पड़े, अरे सर आप क्यों आए। उनका स्वभाव बहुत ही सरल था। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी बताते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का उत्तराखंड के प्रति काफी लगाव था। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेललाइन का शिलान्यास भी उनके ही कार्यकाल में हुआ था।

विज्ञापन

आर्थिक सुधारों में ऐतिहासिक योगदान : माहरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। भारत के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान ऐतिहासिक है। उनके नेतृत्व में भारत ने उदारीकरण, वैश्वीकरण और आर्थिक विकास की राह पकड़ी, जिसने करोड़ों भारतीयों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav: भाजपा आज करेगी प्रत्याशियों की पहली सूचना जारी, उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर

माहरा ने कहा कि उनकी सादगी, धैर्य और निस्वार्थ सेवा और और शालीनता का व्यवहार सदैव हर कांग्रेस कार्यकर्ता और देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी, धीरेंद्र प्रताप, शीशपाल सिंह बिष्ट, अमरजीत सिंह ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें