पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पहुंचे हरिद्वार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मंगलवार को जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात की। उन्होंने जगतगुरु से तमाम विषयों पर चिंतन किया। इसके साथ ही नवंबर में उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के नंदिनी नगर में आयोजित होने वाले सनातन धर्म सम्मेलन में शामिल होने का न्योता दिया। सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि एबीसीडी न जानने वाले भी सनातन पर सवाल उठाते हैं।