कौन हैं पूर्व आईपीएस जीएस मर्तोलिया
गणेश सिंह मर्तोलिया वर्ष 1984 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर चयनित हुए थे। पुलिस उपाधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद, वाराणसी, पीलीभीत, एटा, गजियाबाद और उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, देहरादून व हरिद्वार समेत कई जिलों में उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं।
वर्ष 2005 में भारतीय पुलिस सेवा में पदोन्नत (प्रमोशन) कर पुलिस अधीक्षक, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, कमांडेंट 46वीं वाहिनी पीएसी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, देहरादून के पद पर नियुक्त रहे। वर्ष 2012 में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर पिथौरागढ़ रेंज, आपदा प्रबंधन कुमाऊं रेंज, सीआईडी, कुमाऊं परिक्षेत्र में नियुक्त रहे।
ये भी पढ़ें...UP Police Firing In Uttarakhand: महिला की मौत से बढ़ा बवाल, डीआईजी के बयान के बाद बढ़ी यूपी पुलिस की मुश्किल
वर्ष 2016 से पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होकर पुलिस महानिरीक्षक, कुंभ मेला, पुलिस मॉर्डनाइजेशन और पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय/कार्मिक एवं फायर सर्विस में सेवाएं देते हुए 31 अगस्त 2019 को रिटायर्ड हो गए थे। मर्तोलिया को वर्ष 1999 में दीर्घ व सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा पुलिस पदक के अलावा वर्ष 2010 में उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था।