सलमान खान और शिल्पा शेट्टी को लेकर देशभर में चल रहे विरोध के बीच यहां पूर्व डिप्टी एसपी ने भी मोर्चा खोल दिया है। अब जल्द ही दोनों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है।
टाइगर जिंदा है फिल्म के प्रमोशन के दौरान अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर वाल्मीकि समाज को जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पूर्व डिप्टी एसपी जगराम सिंह ने मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।