उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य विजय बहुगुणा ने हरीश रावत पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार नाच-गाने की सरकार है।
बुधवार को देहरादून में भाजपा कार्यालय में विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का पूरा ध्यान नाच-गाने में है। केवल ढोल बजाने से सरकार नहीं चलती।
बहुगणा ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान केंद्र से आपदा के लिए सात हजार करोड़ रुपए स्वीकृत हुए थे। हरीश रावत वह पैसे भी नहीं ला सके। उत्तराखंड की वर्तमान सरकार डेली वेजेस की सरकार है। हरीश रावत बिना वित्तिय स्वीकृती देखते हुए योजनाओं की घोषणाएं कर देते हैं।