विभाग ने कोर्ट को अवगत कराया गया कि बिजली पानी बिल बकाया के लिए पूर्व मुख्यमंत्रियों को नोटिस तामील हो गए हैं। इसके बाद माना जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री बकाया भुगतान करेंगे।
कोश्यारी पर 11 लाख, विजय बहुगुणा पर 3.5 लाख और निशंक पर 4 लाख रुपये का बिजली पानी बिल बकाया है। पूर्व मुख्यमंत्रियों में से केवल मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (रि) पहले ही डेढ़ लाख रुपये का बकाया बिजली बिल चुका चुके हैं। जबकि नोटिस वाले किसी भी मुख्यमंत्री ने निर्धारित अवधि के बाद भी बकाया भुगतान विभाग को जमा नहीं करवाया था।