मंडी पहुंचे कुछ लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि कुछ काउंटर पर दो अलग-अलग तरह का प्याज रखा था। 48 रुपये किलो में बहुत छोटे प्याज बेचे जा रहे थे।
जबकि सामान्य प्याज 60 रुपये किलो की दर से बिक रहा है। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई। कई लोग प्याज खरीदे बिना लौट गए। हालांकि बाद में मंडी अधिकारियों के पहुंचने पर दुकानदारों ने सामान्य प्याज भी 48 रुपये किलो बेची।
मंडी पर सस्ते प्याज उपलब्ध होने से लोगों को राहत मिली है। फिलहाल सभी काउंटर पर सस्ते प्याज की बिक्री जारी रहेगी। काउंटर सुबह छह से दोपहर दो बजे तक खुले रहेंगे। ग्राहक प्याज खरीदने के लिए घर से कपड़े या जूट का थैला लेकर अवश्य आएं।
-विजय थपलियाल, सचिव, निरंजनपुर मंडी
प्याज की कीमतों में अचानक से आए उछाल से राहत देने के लिए ज्वालापुर सब्जी मंडी में कम दामों पर प्याज देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। मंडी में प्याज चार आढ़ती बेचेंगे। प्याज सुबह 10 से 12 बजे तक ही बेची जाएगी।
हरिद्वार के बाजारों में प्याज 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक बेची जा रही है। जबकि पिछले महीने तक 50 रुपये प्याज बेची जा रही थी। हालांकि सब्जी मंडी से थोक रेट में तो प्याज 40 रुपये है, लेकिन बाजार में फुटकर रेट में 80 रुपये किलो तक बेची जा रही है। इससे राहत देने के लिए ज्वालापुर सब्जी मंडी में थोक रेट पर सस्ती प्याज बेचने के लिए स्टॉल लगाने की तैयारी की है।
स्टॉल शनिवार की सुबह 10 से 12 बजे के बीच लगाए जाएंगे। इसके लिए चार स्टॉल निर्धारित किए गए हैं। इनमें दिलीप कुमार नरायण दास दुकान नंबर सी-18, रामनाथ चमनलाल दुकान नंबर सी-11, नवाब एंड संस दुकान नंबर बी-40, हिंदुस्तान ट्रेडिंग दुकान नंबर बी-41 पर स्टॉल लगाए जाएंगे।
प्याज 32 से 40 रुपये प्रति किलो बेची जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए मंडी सचिव दिग्विजय सिंह देव ने बताया कि प्याज लेने के लिए अपना बैग लाना होगा। फिलहाल शनिवार को ही स्टॉल लगाया जा रहा है, वैसे तो प्रतिदिन ही प्याज बेची जाती है। प्याज फुटकर तरीके से ही बेची जाएगी।