फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर PM मोदी मौन...भाजपा को राहुल का डर; BJP पर बरसे रावत

Sun, 15 Sep 2024 10:46 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में मौन हैं। भारत के पड़ोसी देशों से संबंध भी चिंताजनक हैं।
 
विज्ञापन
 पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेस क्लब में रविवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा राहुल फोबिया से ग्रस्त है। राहुल गांधी की ओर से अमेरिका यात्रा के दौरान कुछ संगठनों और मीडिया से मुलाकात के तमाम झूठ गढ़े जा रहे हैं। कहा कि चीन, आरक्षण, दलितों और अल्पसंख्यकों पर दिए गए राहुल गांधी की ओर से दिए गए बयानों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन




पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि एनडीए गठबंधन में सरकार कभी एक कदम आगे तो कभी एक कदम पीछे हट रही है। इसका प्रमाण वक्फ एक्ट को लेकर किया गया जेपीसी का गठन है। हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। तीन महीने में बच्चियों और महिलाओं के साथ हुई अत्याचार की घटनाओं से डर का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के मामले में मौन हैं। भारत के पड़ोसी देशों से संबंध भी चिंताजनक हैं।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में ज्वैलर्स शोरूम में दिनदहाड़े हुई करोड़ों की डकैती की घटना का यदि एक सप्ताह में खुलासा नहीं हुआ तो देहरादून में आंदोलन किया जाएगा। कहा कि अब अगर सरकार ने नगर निकाय चुनाव को और टालने का प्रयास किया तो कांग्रेस कड़ा विरोध करेगी। इस मौके पर विधायक रवि बहादुर, पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, किरणपाल बाल्मीकि, संतोष चौहान, अशोक शर्मा, महेश प्रताप राणा, अनिल भास्कर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें