फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: शीतकालीन यात्रा का कार्य हमने ही शुरू किया...पूर्व सीएम हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट

Mon, 09 Dec 2024 05:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री ने यदि पुरानी फाइलें पलटी होंगी तो बहुत सारे कदम जो उस समय यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए थे, वह उन्हें उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम हरीश रावत ने दावा किया कि शीतकालीन चारधाम यात्रा शुरू करने का शुभ कार्य उनकी सरकार के समय किया गया, जिसे सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा के दोस्तों ने बंद कर दिया था। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को समझ आई और शीतकालीन यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


शुभारंभ करने का निर्णय लिया है, लेकिन यात्रा के लिए शासन स्तर पर जो आवश्यक तैयारियां होनी चाहिए थी, वह सुनाई नहीं दे रही हैं। हरीश रावत ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मुझे उम्मीद है कि मुख्यमंत्री ने यदि पुरानी फाइलें पलटी होंगी तो बहुत सारे कदम जो उस समय यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए उठाए गए थे, वह उन्हें उपलब्ध हो जाएंगे।

लिखा, सारा उत्तराखंड चाहता है कि शीतकालीन चारधाम यात्रा सफल हो। श्रद्धालुओं और पर्यटकों का अब टेस्ट भी बदल रहा है। लोग अब जाड़ों में भी पहाड़ों की तरफ रुख कर रहे हैं। यहां की स्वच्छ आबोहवा और खिली धूप लोगों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Jollygrant: देहरादून एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, टर्मिनल खाली कराया, यात्रियों को बैरियर के पास ही रोका
विज्ञापन


कहा, सीएम ने पर्वतीय व दुर्गम क्षेत्र में कार्यरत होमगार्ड के लोगों को 200 रुपये विशेष भत्ता देने की बात कही। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि दुर्गम क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों पर्वतीय विशेष भत्ता दिया जाना चाहिए। जो पहले यूपी के समय आठ जिलों में कार्यरत कर्मचारियों को दिया जाता था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें