फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एसके दास नहीं रहे, नौकरशाही में शोक, मुख्यमंत्री धामी ने किया दुख व्यक्त

Fri, 29 Sep 2023 09:09 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पूर्व मुख्य सचिव सुरजीत किशोर दास के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। वह अविभाजित उत्तर प्रदेश सरकार में वह देहरादून के डीएम भी रहे हैं। वह दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर के फाउंडर चेयरमैन भी थे। शुक्रवार को डीएलआरसी ऑडिटोरियम में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
पूर्व मुख्य सचिव एसके दास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव सुरजीत किशोर दास का बृहस्पतिवार को देहरादून में निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे और कुछ महीने पहले ही उनमें मुंह का कैंसर पाया गया था। उनके निधन से नौकरशाही में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मीडिया पर एसके दास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर रहे एसके दास उत्तराखंड सरकार के पांचवें मुख्य सचिव थे। वह एम रामचंद्रन के बाद मुख्य सचिव बने थे। वर्ष 2008 में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की कमान संभाली थी।

विज्ञापन


भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी
वह अगस्त 2008 से फरवरी 2011 तक आयोग के अध्यक्ष रहे। अविभाजित उत्तर प्रदेश सरकार में वह देहरादून के डीएम भी रहे हैं। वह दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर के फाउंडर चेयरमैन भी थे। शुक्रवार को डीएलआरसी ऑडिटोरियम में भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जाएगी।

ये भी पढ़ें...रुद्रप्रयाग : आंगन में खेल रही ढाई साल की बच्ची को उठा ले गया गुलदार, लोग पीछे भागे तो झाड़ियों में छोड़ा, मौत

उनके निधन से व्यथित भारतीय प्रशासनिक सेवा संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। संघ के अध्यक्ष आनंद बर्द्धन ने कहा कि वह एक अद्भुत व्यक्ति और वरिष्ठ सहकर्मी थे। आईएएस एसोसिएशन की बिरादरी उनकी पत्नी विभा पुरी दास और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें