फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कांग्रेस हटाओ, राष्ट्रपति शासन लगाओ'

Fri, 09 Aug 2013 04:37 PM IST
श्रीनगर/राजीव खत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में बीते 16-17 जून को आई भयंकर आपदा के चलते अब तक तीखे प्रहार से बचती आ रही मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने भी अब आपदा को मुद्दा बनाकर सरकार के कमजोर नेतृत्व की बखिया उधेडनी शुरु कर दी है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की बात कहकर नई हवा खड़ी कर दी है। निशंक ने आपदा राहत बचाव कार्यों को लेकर प्रदेश की बहुगुणा सरकार को फेल करार दिया है।

कांग्रेस जिम्मेदार
अभी तक दबी जुबान में कांग्रेस सरकार के सिर आपदा का ठीकरा फोड़ती आ रही भाजपा ने अब खुलकर सरकार पर प्रहार करने शुरु कर दिए हैं।

श्रीनगर गढ़वाल में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आपदा से उबरने के लिए उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाएं, सेना व नागरिक कांग्रेस के हाथ में सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के इतने दिनों के बाद भी सरकार अभी तक संपर्क मार्गों व सड़कों को नहीं बना पाई है।

बेपरवाह सरकार
साथ ही आरोप लगाया कि जो सरकार केदारनाथ में मात्र 15 मीटर का पुल नहीं बना पाई, उससे क्या अपेक्षाएं की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में मंत्रियों को कैंप करना चाहिए था। साथ ही आपदा राहत कार्यों के लिए कम से कम चार प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों को लगाया जाना चाहिए था।

अंतराष्ट्रीय सीमा से पलायन ख्ातरनाक
पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार हो रहे पलायान के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अंतराष्ट्रीय सीमा से लगा हुआ राज्य है। सीमावर्ती क्षेत्रों से पलायन देश के लिए खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है, लेकिन सरकार की उदासीनता के चलते लोग पलायन को मजबूर हैं।

आपदा में फेल हुआ मेडिकल कालेज
श्रीनगर मेडिकल कालेज की अव्यवस्थाओं के बारे में बोलते हुए निशंक ने कहा कि उन्होनें जिन भावनाओं के साथ इस मेडिकल कालेज का निर्माण किया था।

कांग्रेस ने उन भावनाओं का कत्ल कर दिया है। प्रेस वार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष जितेंद्र रावत, महामंत्री अनूप बहुगुणा, दिनेश असवाल, राकेश ध्यानी, जयबल्लभ पंत, सुंधाशु नौडियाल, शंकर मणि मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें