फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashipur: भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे और गनर पर झोंका फायर, हमलावरों ने असलाह की बट सिर पर मार किया लहूलुहान

Sun, 21 Jan 2024 02:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर (उधम सिंह नगर)

सार

हमलावरों ने असलाह की बट सिर पर मारकर भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे और अंगरक्षक को लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे और अंगरक्षक पर कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के बाद फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास किया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमलावर भी भाजपा से जुड़े बताये जा रहे हैं। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम दढ़ियाल रोड स्थित प्रकाश हारमोनी कॉलोनी में आगरा से पूर्व भाजपा विधायक कुबेर सिंह का परिवार रहता है।

विज्ञापन


बीते रात साढ़े ग्यारह बजे खाना खाने के बाद पूर्व विधायक के बेटे प्रत्येन्द्र पाल सिंह और अंगरक्षक श्याम कुमार कॉलोनी में टहल रहे थे। इसी बीच एक काले रंग की थार ने प्रत्येन्द्र पाल को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कुछ दूर जाकर कार रोकी। इसके बाद कार चालक और उसमें बैठे दूसरे व्यक्ति गाली-गलौच और मारपीट पर उतारू हो गए।

ये भी पढ़ें... Matrimonial Site: यहीं बन जाते हैं शादी से लेकर हनीमून तक के प्लान...पर ये एक गलती अब आपको कर सकती है कंगाल
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच कार चालक ने असलाह निकाल लिया और फायर झोंक दिया। वह गोली बगल से निकल गई। फायर होते ही दोनों घबरा गए। हमलावरों ने हाथ में लिए असलाह के बट से दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे दोनों के सिर पर गंभीर चोट आई। इस बीच आसपास के लोग बीच बचाव के लिए पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर आगरा के पूर्व विधायक कुबेर सिंह एटा स्थित अपने निवास से यहां पहुंचे और मामले की तहरीर आईटीआई थाने में दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अंकुश चौधरी व कृष्णा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें