फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP के पूर्व नेता ने सीएम त्रिवेंद्र पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप, जानिए पूरा मामला

Mon, 20 Nov 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हलफनामे में गलत आयु दर्ज करने के मामले के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर करोड़ों रुपए के भूखंड खरीदने के आरोप लगे हैं। भाजपा के ही पूर्व राज्यमंत्री और जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने यह आरोप लगाते हुए सोमवार को पत्रकार वार्ता की।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि रावत ने वर्ष-2007 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान रिटर्निंग अधिकारी को दिए नामांकन-पत्र में अपनी जमा पूंजी एक लाख 92 हजार दर्शायी थी। वर्ष-2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने नामांकन-पत्र में जमा पूंजी 29 लाख 60 हजार रुपये और पत्नी सुनीता के नाम 833 वर्ग मीटर के तीन भूखंड एवं दो भूखंड 0.227 हेक्टेयर के विभिन्न तिथियों में खरीदना दर्शाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

ये भी हैं आरोप

raghunath singh negi
वहीं तीन अक्तूबर, 2010 को 0.329 हेक्टेयर का एक भूखंड अपने नाम खरीदा। नेगी का आरोप है कि इन छह भूखंडों की कीमत करोड़ों रुपए है। जबकि मुख्यमंत्री ने नामांकन-पत्र में खुद को सामाजिक कार्यकर्ता दर्शाया है, जबकि उनकी पत्नी शिक्षिका हैं।

नेगी ने कहा कि पूरे मामले की शिकायत कैग, ईडी और भारत निर्वाचन आयोग से की है। बकौल नेगी मामले की जांच आयकर विभाग से करवाने का आश्वासन भी आयोग की तरफ से दिया है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह कहते हुए किसी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया कि नेगी रोज़-रोज़ अनर्गल आरोप लगाते हैं, जिनमें कोई सत्यता नज़र नहीं आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें