फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में सेवा देने वालों में उत्तराखंड के युवा सबसे अधिक: पूर्व एयर चीफ मार्शल धनोआ

Sun, 15 Mar 2020 10:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर

सार

  • पूर्व एअर चीफ मार्शल धनोआ ने रेनबो श्योर शॉट अकादमी का किया उद्घाटन 
  • अकादमी में सेना में अफसर बनने की चाह रखने वालों को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालाकोट एअर स्ट्राइक का नेतृत्व करने वाले पूर्व एयर चीफ मार्शल बीरेंद्र सिंह धनोआ ने रविवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में रेनबो श्योर शॉट अकादमी का उद्घाटन किया। अकादमी में सेना, नौसेना और वायु सेना में अफसर बनने की चाह रखने वाले युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत में आज भी सेना में सेवाएं देने में उत्तराखंड के युवाओं का प्रतिशत सबसे अधिक है।

विज्ञापन


अपेक्स इंस्टीट्यूट में अकादमी के शुभारंभ के मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए धनोआ ने कहा कि बंगलूरू और पंजाब के बाद रुद्रपुर से सटी यूपी की सीमा पर इस अकादमी की शुरुआत से उत्तराखंड के साथ ही यूपी के युवक-युवतियों को भी सैन्य अधिकारी बनने में मदद मिलेगी।

धनोआ ने कहा कि वह भारतीय राष्ट्रीय सैन्य महाविद्यालय देहरादून में वर्ष 1969 से 1974 तक रहे, जिसका उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि रेनबो श्योर शॉट अकादमी शुरू होने से युवाओं में सैन्य अधिकारी बनने का क्रेज बढ़ेगा।
विज्ञापन


इससे पूर्व रेनबो पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। वहां पर एनके टंडन, वीपीएस भाकुनी, विनोद कपूर, आरपी सिंह, शालिनी सिंह, डीके रावल, अशोक अदलखा, दिनेश कपूर, संजीव मलिक, गीतांजलि मलिक, मनोज खेड़ा, मोहित राय, सुभाष अरोरा, नेहा सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें