फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वाणिज्य विभाग में छात्र परिषद का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iरायपुर महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में छात्र परिषद का गठन किया गया है। इसमें विभाग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया है। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर ज्योति खरे ने कहा कि विभागीय परिषद की विभाग में खासी उपयोगिता होती है। इससे छात्रों की समस्याओं को रखने के लिए एक पटल भी मिलता है। प्रोफेसर जीसी डंगवाल कहा कि जो भी छात्र-छात्राएं इन पदों पर चुने जाते हैं उन्हें अपने दायित्वों को ईमानदारी से निर्वहन करना होगा। इस दौरान वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष देवांग रोहिल्ला, उपाध्यक्ष प्रिया सिंह चौहान, सचिव हिमानी राणा कोटी, उप सचिव संयम रावत एवं कोषाध्यक्ष आर्यन सेमवाल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

I
I
I
Iएआई-सक्षम मोबाइल आई क्लीनिक की शुरुआतI
Iश्री ओम फाउंडेशन और राही नेत्रधाम की ओर से उत्तराखंड में एआई-सक्षम मोबाइल आई क्लीनिक की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी सविन बंसल और मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने इसे हरी झंडी दिखाई। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में नेत्र देखभाल सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे हजारों लोगों की दृष्टि बचाई जा सकती है। इस मौके पर राही नेत्रधाम के निदेशक डॉ. मोहित गर्ग एवं डॉ. चिंतन देसाई आदि मौजूद रहे।I

Iबच्चों को बांटी खाद्य सामग्री
I
Iभारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों ने फेडरेशन ऑफ एलआईसी क्लास 1 ऑफिसर्स एसोसिएशंस के स्थापना दिवस पर बच्चों को खाद्य सामग्री बांटी। संगठन के अध्यक्ष बीएम देवली ने कहा कि संगठन अधिकारियों के हितों के लिए कार्य करने के साथ-साथ समाज के जरूरतमंदों को भी निरंतर सहयोग करता रहा है। इस मौके पर सचिव नवीन धमांदा, उपाध्यक्ष अजय रावत, विनोद भट्ट, मदन सिंह रावत, कर्नल पासा विश्वास, धर्मपाल सिंह, मंगली राणा एवं संजय रावत आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें