फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें! रसोई गैस सिलिंडरों में इस तरह हो रहा है आपके साथ 'खेल'

Mon, 24 Jun 2019 01:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

तेल कंपनियों के तमाम दावों के बावजूद रसोई गैस में घटतौली का खेल थम नहीं रहा है। रसोई गैस सिलिंडरों में एक से डेढ़ किलो तक गैस कम निकल रही है। वहीं, एजेंसी संचालकों से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन


आर्यनगर निवासी प्रीति शर्मा ने शनिवार को रसोई गैस सिलिंडर मंगवाया था। परिजनों को सिलिंडर में गैस कम होने की आशंका हुई तो उन्होंने घर में रखे कांटे से सिलिंडर का वजन किया। तौलने पर सिलिंडर का वजन 28 किलो 500 ग्राम निकला।

विज्ञापन

सिलिंडर में एक किलो गैस कम निकली

बता दें, भरे हुए रसोई गैस सिलिंडर का वजन 30 किलो होता है। इसमें 15.8 किलो सिलिंडर और 14.2 किलो वजन गैस का होता है। प्रीति ने इसकी शिकायत संबंधित एजेंसी संचालक से की, लेकिन शिकायत अनसुनी कर दी। इसी तरह धर्मपुर निवासी राजेश कुमार के घर पर पहुंचाए गए सिलिंडर में एक किलो गैस कम निकली।

मामला संज्ञान में नहीं है। अगर किसी उपभोक्ता को सिलिंडर में कम गैस होने की आशंका होती है तो वह डिलिवरी से पहले गैस सिलिंडर की तौल कर ले।
- प्रभात कुमार, डीजीएम, आईओसी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें