डॉल्फिन पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचरल साइंसेज में चल रहे एनुअल वीक सृजन-2020 का सोमवार को समापन हो गया। समारोह में फॉरेस्ट्री विभाग की टीम को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया।
डॉल्फिन इंस्टीट्यूट में अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन अरविंद गुप्ता ने किया। प्रिंसिपल डॉ. शैलजा पंत ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इसके बाद शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने उत्तराखंडी नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, मणिपुरी लोकनृत्य, कश्मीरी नृत्य, वेस्टर्न सोलो डांस, सोलो सांग और वेस्टर्न ग्रुप डांस की प्रस्तुति से समा बांध दिया। फैशन शो भी आकर्षण का केंद्र रहा।
संस्थान में हुई अंतर विभागीय सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर फॉरेस्ट्री विभाग ओवरऑल चैंपियन बना। सांस्कृतिक गतिविधियों के आधार पर हॉर्टिकल्चर विभाग दूसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में अभिषेक लोपचन और हेमलता को बेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया। वहीं, फॉरेस्ट्री विभाग ने स्पोर्ट्स ट्रॉफी अपने नाम की जबकि एग्रीकल्चर विभाग खेलों में दूसरे स्थान पर रहा।
फॉरेस्ट्री के अरमबम शाकलेम्बा सिंह और जूलॉजी की हेमलता को बेस्ट एथलीट ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया। मयंक पांडेय और बेस्ट ब्वाय और हेमलता को बेस्ट गर्ल का अवॉर्ड भी दिया गया। वार्षिकोत्सव में इस साल के टॉपर्स को 1,10,000 रुपये की स्कॉलरशिप दी गईं। इनमें से 22 टॉपर्स को पांच-पांच हजार की छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
स्टॉफ फैकल्टी ऑफ द ईयर का पुरस्कार डॉ. दीपक कुमार को दिया गया। स्टार स्टॉफ ऑफ द ईयर का अवार्ड धीरज और अनु को दिया गया। इस मौके पर वोहरा नर्सिंग होम के एमडी डॉ. सुमित वोहरा, कर्नल प्रवीण चंद्र नैथानी, मीनाक्षी नैथानी, प्रमोद कलानी, रेखा कलानी, डॉ. अरुण कुमार, विपुल गर्ग, स्पोर्ट्स ऑफिसर एनके जोशी, वीके नागपाल आदि मौजूद रहे।
डॉलफिन स्कूल के वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में कश्मीरी नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राए?