फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वन कर्मियों ने पटाखे छोड़कर गुलदार को जंगल में खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौहड़पुर रेंज से सटे कैंचीवाला गांव में गुलदार की चहलकदमी बनी हुई है। बुधवार की शाम को गुलदार मजार के समीप दिखाई दिया। जिसे पटाखे छोड़कर वन कर्मियों ने जंगल में खदेड़ दिया।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी का कहना है गुलदार को पकड़ने के लिए बृहस्पतिवार को पिंजरा लगाया जाएगा। बता दें कि कुछ दिन पूर्व रामपुर-शंकरपुर स्थित लॉ कॉलेज परिसर में गुलदार दिखाई दिया था। गुलदार के दिखाई देने से लोग दशहत में थे। जिसके बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी थी। इसके बाद गुलदार ने कैंचीवाला गांव का रुख कर लिया था।
बीते कुछ दिनों से गुलदार गांव के आसपास ही दिखाई दे रहा है। इससे पहले गुलदार की चहलकदमी कांसवाली कोठड़ी ग्राम सभा में भी देखी गई थी। यहां गुलदार ने एक युवक पर झपटा भी मारा था। रेंज अधिकारी ऐडी सिद्दकी ने बताया कि गुलदार पर वनकर्मी नजर रखे हुए हैं। बृहस्पतिवार को पिजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन कर्मी लगातार गश्त पर हैं। उन्होंने लोगों से भी विशेष एहतियात बरतने की बात कही है।
विज्ञापन

लंगूर को ट्रैकुलाइज कर जंगल में छोड़ा
वन विभाग ने मंदिर में कैद हुए लंगूर को ट्रैंकुलाइज कर जंगल में छोड़ दिया। लंगूर ने कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति का कान काट दिया था। लंगूर लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। बीते मंगलवार की रात्रि को लंगूर विकासनगर गीता भवन रोड स्थित एक मंदिर में घुस गया। जिस पर पुजारी ने लंगूर को कमरे में कैद कर दिया। सूचना पर वन कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन लंगूर को काबू नहीं पाए। बुधवार की सुबह राजाजी नेशनल पार्क से विशेषज्ञ बुलाए गए। जिन्होंने ट्रैंकुलाइज कर लंगूर पर काबू पाया। चौहड़पुर के रेंज अधिकारी ऐडी सिद्दकी ने बताया कि लंगूर को जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें