फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में घास काट रही थी, तभी आ गया 'राजा'

Sat, 23 Nov 2013 05:40 PM IST
अमर उजाला, कर्णप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के ढाईज्युली पट्टी के कुचोली गांव में जंगल में घास काटने गई एक युवती पर गुलदार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। गुलदार को पहाडों का राजा भी कहा जाता है।
विज्ञापन


युवती को उपचार हेतु त्रिपालीसैण अस्पताल में लाया गया है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

अन्य महिलाओं के साथ गई थी जंगल
कुचौली के पूर्व प्रधान शिव लाल ने बताया कि ढाईज्युली पट्टी के कुचौली गांव निवासी रीना पुत्री बसंतुलाल शनिवार को गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काटने कराड़ी तोक के जंगल गई हुई थी। करीब ढाई बजे के आसपास घास काटते वक्त गुलदार ने उस पर हमला कर दिया।

महिलाओं ने मचाया शोर, भागा गुलदार
रीना के साथ गई अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचाए जाने पर गुलदार मौके से भाग गया। रीना को घायलावस्था में त्रिपालीसैण अस्पताल में लाया गया है। जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। उसकी बाछों समेत कई जगह घाव बने हुए हैं।
विज्ञापन


दिन दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत बनी हुई है। डीएफओ राजमणि पांडे ने बताया कि सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी अधिकारियों मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें