फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: वन दरोगा भर्ती धांधली मामले में गलत तथ्य प्रस्तुत कर आरोपी ने पाई जमानत, अब जाना होगा फिर जेल

Wed, 12 Apr 2023 11:06 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

ऑनलाइन हुई वन दरोगा भर्ती धांधली का पता चलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से रुड़की के शंकरपुरी निवासी सचिन का नाम भी शामिल था। जिस लैब से नकल कराई गई थी सचिन उसमें टेक्नीशियन के पद पर तैनात था।
विज्ञापन
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन दरोगा भर्ती धांधली में आरोपी सचिन ने गलत तथ्य प्रस्तुत कर लोअर कोर्ट से जमानत पाई थी। अब उसकी जमानत को जिला न्यायालय ने खारिज कर दिया है। साथ ही बार काउंसिल से कहा है कि वह सचिन के अधिवक्ता पर भी कार्रवाई करे।
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन हुई इस भर्ती परीक्षा में धांधली का पता चलने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनमे से रुड़की के शंकरपुरी निवासी सचिन का नाम भी शामिल था। जिस लैब से नकल कराई गई थी सचिन उसमें टेक्नीशियन के पद पर तैनात था। सचिन ने जमानत के लिए लोअर कोर्ट में अपील की थी। इसमें उसके अधिवक्ता की ओर से जमानत के लिए गलत तथ्य प्रस्तुत किए थे।

ये भी पढ़ें...UKSSSC: 184 नकलचियों पर पांच साल का प्रतिबंध लगाएगा आयोग, नए नकलरोधी कानून के तहत होगी सख्त कार्रवाई

इस पर दो दिसंबर 2022 को उसे जमानत मिल गई थी। इसके विरोध में एसटीएफ ने जिला न्यायालय में अपील की थी। न्यायालय ने अपील को सुनने के बाद जमानत का आधार गलत पाया। इसके बाद सचिन की जमानत रद्द कर दी गई। इसके अलावा जिला न्यायालय ने अधिवक्ता के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए बार काउंसिल को निर्देश दिए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें