फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बाघ के शिकार में एक वन गुज्जर गिरफ्तार, एक फरार, सर्च ऑपरेशन के दौरान शव हुआ था बरामद

Tue, 19 May 2026 10:11 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

बाघ के शिकार मामले एक वन गुज्जर को गिरफ्तार किया गया है।  मामला श्यामपुर रेंज का  है। 
विज्ञापन
डीएफओ स्वप्निल अनिरद्ध्र, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार वन प्रभाग की ओर से बाघ के शिकार में एक वन गुज्जर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार है। उसकी भी पकड़ के लिए टीम गठित की गई है। मामला श्यामपुर रेंज का है। हरिद्वार वन प्रभाग की श्यामपुर रेंज अंतर्गत सजनपुर बीट, श्यामपुर में वन विभाग द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान लगभग दो वर्ष आयु के एक नर बाघ का शव बरामद किया गया। बाघ के चारों पैर कटे हुए पाए गए, जबकि खाल एवं दांत सुरक्षित पाए गए हैं।

विज्ञापन


वन क्षेत्र में वन गुज्जरों की संदिग्ध गतिविधियों एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर यह अभियान चलाया गया। घटनास्थल से एक मृत भैंस का शव भी बरामद हुआ है। प्रारम्भिक जांच में मामला विषाक्त पदार्थ देकर बाघ को मारने और उसके बाद उसके पैर काटे जाने का प्रतीत हो रहा है।

बाघ की खाल उतारने और दांत निकालने की योजना थे बना रहे
प्रारंभिक जांच से यह भी प्रतीत हो रहा है कि आरोपी रात्रि के समय बाघ की खाल उतारने और दांत निकालने की योजना बना रहे थे, लेकिन वन विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की योजना को विफल कर दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी आलम उर्फ फम्मी पुत्र शमशेर निवासी गुज्जर डेरा, श्यामपुर को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी आमिर हमजा उर्फ मियां पुत्र मायी, निवासी गुज्जर डेरा, श्यामपुर कम्पार्टमेंट संख्या-03 फरार है।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: प्रदेश में तापमान 40 पार पहुंचने के आसार, एडवाइजरी जारी, बिना कोट के कोर्ट जा सकेंगे वकील
विज्ञापन


जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। बाघ के शव को कब्जे में लेकर एनटीसीए प्रोटोकॉल के अनुसार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार्रवाई डीएफओ स्वप्निल अनिरद्ध्र, एसडीओ पूनम कैंथोला, रेंजर विनय राठी, वरिष्ठ पशुचिकित्साधिकारी अमित ध्यानी की ओर से की गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें