- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर-2, बीएचईएल, हरिद्वार
- डॉ. हरिराम आर्य इंटर कॉलेज, मायापुर, हरिद्वार
- आनंद माई सेवा सदन म्यूनिसिपल महिला इंटर कॉलेज, हरिद्वार
- ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल, आदर्श नगर, रुड़की
- बीएसएम इंटर कॉलेज, ओल्ड रेलवे रोड, रुड़की
- राजकीय इंटर कॉलेज, ओल्ड रेलवे रोड, रुड़की
- आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, रेलवे रोड, रुड़की
एक कॉल से एक साथ सबको नकल
एसआईटी की जांच में यह तथ्य भी सामने आया है कि फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल कराई गई थी। इसके तहत एक ही जगह से इंटरनेट कॉल के माध्यम से सभी 57 उम्मीदवारों को कनेक्ट किया गया। इसके बाद दूसरी ओर से सवालों के जवाब सीधे तौर पर भेजे गए। एसआईटी ने परीक्षा वाले दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास के मोबाइल टावरों की डिटेल के आधार पर इन सभी नकलचियों की पहचान की है।
आयोग जल्द लगाएगा प्रतिबंध
जिन उम्मीदवारों की नकल करने के मामले में पहचान हो चुकी है, उन पर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही प्रतिबंध लगाने जा रहा है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने कहा कि लिखित आदेश जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद यह उम्मीदवार कभी आयोग की परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।