फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने के आरोप में वन आरक्षी निलंबित, रुपये मांगने का ऑडियो हुआ था वायरल

Sat, 12 Jan 2019 07:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
Bribe
विज्ञापन

अवैध खनन में लिप्त वाहन को छोड़ने के बदले कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ ने गौला रेंज के गश्ती दल में तैनात वन आरक्षी अमर सिंह बिष्ट को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


वन आरक्षी को दक्षिणी जौलासाल के रेंज कार्यालय से अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच एसडीओ सितारगंज को सौंपी गई है। जो ऑडियो वायरल हुआ है, वह अप्रैल 2018 का बताया जा रहा है। आरोप है इस ऑडियो में वन आरक्षी अवैध खनन में लिप्त वाहन छोड़ने के लिए रुपयों की मांग कर रहा है। 

वेटलिफ्टर है अमर सिंह, रायपुर में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गया है
वन आरक्षी अमर सिंह बिष्ट बेहतरीन वेटलिफ्टर है। इस समय वह रायपुर में वन विभाग की ओर से चल रहे ऑल इंडिया फॉरेस्ट गेम्स में हिस्सा लेने गया है। वहां से लौटने के बाद जांच अधिकारी उसे निलंबन पत्र देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑडियो वायरल होने के बाद वन आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है। दक्षिणी जौलासाल रेंज कार्यालय से अटैच कर जांच एसडीओ सितारगंज को सौंपी गई है।
-नीतीश मणि त्रिपाठी, डीएफओ तराई पूर्वी वन प्रभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें