कैंपटी के भेड़ियाना गांव के पास जंगल में लगी आग खेतों तक पहुंच गई। इससे गेहूं की कई बीघा फसल जल गई। साथ ही तीन गोशाला भी जलकर राख हो गईं। घटना के वक्त गोशालाएं खालीं थी। कैंपटी पुलिस, वन विभाग, फायर ब्रिगेड कर्मचारी और ग्रामीण देर रात तक आग बुझाने में जुटे थे।
भेड़ियाना गांव के पास जंगल में लगी आग तेज हवा के कारण खेतों तक पहुंच गई। इसे बुझाने के लिए गांव के युवा, महिलाएं सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर कैंपटी पुलिस, फायर ब्रिगेड और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। कड़ी मश्क्कत के बाद खेतों और गोशालाओं में लगी आग तो बुझा ली, लेकिन जंगल में देर रात आग बुझाने के पयास जारी थे। आग से आम के बगीचे को भी भारी नुकसान हुआ है। कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन जुराल ने बताया कि भेड़ियाना गांव डिम्टा बैंड और गश्ती बैंड क्षेत्र में लगी आग अचानक गांव और खेतों की तरफ बढ़ गई। इससे मिलक पुत्र केशर सिंह, दिनेश सिंह पुत्र बलबीर सिंह और महावीर सिंह पुत्र केशर सिंह की गोशालाएं जलकर राख हो गईं।
साथ ही गेहूं की फसल भी जल गई। दीपक रावत ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तहसीलदार नैनबाग जालम सिंह राणा ने बताया कि आग से जनहानि की सूचना नही है। डीएफओ कहकंशा नसीम ने बताया कि जंगल में तीन तरफ की आग को बुझा लिया गया है। बाकी एक क्षेत्र में लगी आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग बुझाने में संदीप खन्ना, सचिन रावत, सुंदर सिंह, प्रदीप, अनिल, सोहनवीर, राजेंद्र, विजेन्द्र सिंह, सुरेंद्र पंवार, संजू चौहान, रधुवीर, सुरज, सोमपाल आदि ने सहयोग किया।
आग बुझाने का प्रयास करता युवक।- फोटो : MUSSOORIE
कैंपटी के भेड़ियाना गांव के पास गेहूं के खेत में लगी आग।- फोटो : MUSSOORIE