फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag: महिला को मारने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने किया ढेर, गांव में दहशत में थे लोग

Wed, 11 Jun 2025 10:10 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी,रुद्रप्रयाग

सार

मखेत गांव के आश्रम तोक में 65 वर्षीय महिला को मार डालने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने ढेर कर दिया। महिला अपने घर के समीप बगीचे में निराई-गुड़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली स्थित मखेत गांव में महिला को मारने वाले गुलदार को वन विभाग की टीम ने ढेर कर दिया। देर रात एक बजे बाद गुलदार को मारने की सूचना मिली। मंगवार को देर शाम महिला अपने घर के समीप बगीचे में निराई-गुड़ाई कर रही थी। तभी गुलदार ने हमला कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि दस दिन पहले भी गुलदार ने एक महिला को मार दिया था, लेकिन वन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


रामेश्वरी देवी जब तक वह कुछ समझ पाती, गुलदार ने उनकी गर्दन को दांत व नाखून से बुरी तरह से जख्मी कर दिया और घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। करीब 7.30 बजे जब उनका बेटा चंद्रशेखर दुकान से घर पहुंचा तो मां को आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं मिलने पर बुजुर्ग पिता से पूछा।

उन्होंने बताया कि वह खेत में गई थी जिससे वह खेत पर पहुंचा, वहां उसकी नजर खेत में बिखरे खून पर पड़ी। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। महिला का शव खेत से लगभग दो सौ मीटर दूर झाड़ियों में मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: दून की गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड, पारा 39 के पार...प्रदेश में आज प्रवेश करेगा मानसून

 30 मई को डांडा गांव में रूपा देवी (59) को भी गुलदार ने घर के पास खेत में काम करते समय मार दिया था। वहीं 25 फरवरी को भी देवल गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को मार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें