फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: वन विभाग में एसीएफ, रेंजर से लेकर वन आरक्षी तक की कमी होगी जल्द दूर, भर्ती करने की तैयारी

Mon, 03 Feb 2025 09:52 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

वन विभाग में फील्ड स्टाफ की कमी को दूर करने की कोशिश में जुटा है। विभाग में लंबे समय के बाद उप प्रभागीय वनाधिकारियों की भर्ती हुई थी, इसके बाद भी कुछ पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
मीटिंग ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग में एसीएफ, रेंजर से लेकर वन आरक्षी तक की कमी जल्द दूर हो सकेगी। विभाग ने एसीएफ, रेंजर और वन निगम में लैगिंग अधिकारी के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा था, इसके बाद आयोग ने एसीएफ, रेंजर और लैगिंग अधिकारी के आवेदन से जुड़ी तारीख जारी की है।

विज्ञापन


वन विभाग जल्द ही वन आरक्षी के लिए भी अधियाचन भेजने की तैयारी कर रहा है। वन विभाग में फील्ड स्टाफ की कमी को दूर करने की कोशिश में जुटा है। विभाग में लंबे समय के बाद उप प्रभागीय वनाधिकारियों की भर्ती हुई थी, इसके बाद भी कुछ पद रिक्त हैं। ऐसे में विभाग ने लोक सेवा आयोग के पास तीन एसीएफ पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन भेजा था।

इसी तरह विभाग में रेंजर की कमी है, इसकी कमी को दूर करने के लिए 31 आरओ की भर्ती के लिए अधियाचन आयोग को भेजा गया । वन निगम में भी 12 लैगिंग अधिकारी पद पर भर्ती की आयोग के माध्यम से पूरी की जाएगी।

मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन एवं कार्मिक प्रबंधन मीनाक्षी जोशी कहती हैं कि कार्बेट टाइगर रिजर्व में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के तहत 81 वन आरक्षियों की भर्ती होनी है, इसका अधियाचन गया था जिसमें कमी थी। उसे दूर करन नए सिरे से अधियाचन को भेज दिया गया है। इसके अलावा वन आरक्षी पदों पर भर्ती की योजना है, इसके लिए भी जल्द अधियाचन भेज दिया जाएगा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun : डॉलर और लाखों की डकैती में तीन सिपाहियों समेत सात गिरफ्तार, आज अदालत में पेशी

सहायक वन संरक्षक, लैगिंग अधिकारी, वन क्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा के लिए 19 तक कर सकेंगे आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक वन संरक्षक, लैगिंग अधिकारी एवं वनक्षेत्राधिकारी संयुक्त परीक्षा के लिए आवेदन करने और शुल्क जमा करने की तारीख जारी कर दी है। 30 जनवरी 2025 को विज्ञापन प्रकाशन की तिथि थी है, जबकि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 19 फरवरी तय की गई है। ऑनलाईन आवेदन में संशोधन/परिवर्तन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी से लेकर 6 मार्च तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें