फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वनाग्नि रोकथाम के लिए वन विभाग ने नामित किए जिले के नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रमुख वन संरक्षक ने इस संबंध में जारी किया निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। वनाग्नि रोकथाम के लिए वन विभाग मुख्यालयों पर तैनात अधिकारियों को जिलों का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। प्रमुख वन संरक्षक आरके मिश्र ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन

प्रमुख वन संरक्षक ने जारी निर्देश में कहा, अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ. विवेक पांडे को अल्मोड़ा जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि अपर प्रमुख वन संरक्षक सुरेंद्र मेहरा को पौड़ी गढ़वाल व हरिद्वार, अपर प्रमुख वन संरक्षक मीनाक्षी जोशी को पिथौरागढ़, मुख्य वन संरक्षक संजीव चतुर्वेदी को नैनीताल व ऊधमसिंह नगर, मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रों को टिहरी गढ़वाल व देहरादून, मुख्य वन संरक्षक राहुल को उत्तरकाशी, मुख्य वन संरक्षक बीजू लाल को चंपावत व बागेश्वर एवं वन संरक्षक डॉ. विनय भार्गव को रुद्रप्रयाग व चमोली जिले का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम के लिए फील्ड भ्रमण कर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें