जानकारी के अनुसार, कर्नाटक निवासी मोनिश(25) बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए गया था। उसे जानकारी नहीं कि कपाट बंद हैं। जानकारी होने पर वह टैया पुल के पास पहुंचा और नदी में नहाने लगा, इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बह गया। इस दौरान वह आगे पहुंचते ही टापू पर फंस गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और युवक को रेस्क्यू किया। युवक को गोविन्द घाट अस्पताल भेजा गया है।