- कालसी व चकराता के वन प्रभागीय कार्यालयों पर चल रहा धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी/चकराता। अपनी मांगों के समर्थन में कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे वन बीट अधिकारी संघ का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। संघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
वन अधीनस्थ सेवा नियमावली 2016 की बहाली, ग्रेड पे में वृद्धि, 24 घंटे ड्यूटी के कारण एक माह का अतिरिक्त वेतन व वर्दी, आवास, जोखिम, वाहन व आहार भत्ता दिए जाने, 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण करने वाले वन आरक्षियों को पदोन्नति दिए जाने की मांग को लेकर वन बीट अधिकारी संघ से जुड़े कर्मचारी पांच दिनों से कालसी और चकराता वन प्रभाग के कार्यालयों पर कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि उनका आंदोलन मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही विभागीय स्तर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वह भूख हड़ताल कर आंदोलन को गति देंगे।
धरने पर बैठेने वालाें में राहुल चौहान, अजय भेटवाल, रिंकू शर्मा, हरक बहादुर थापा, राजू भारती, केसरी चंद, विपुल, अरविंद, विपिन चौहान, दीपा, सुषमा, केसर सिंह आदि उपस्थित रहे।