फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी पर्वतारोहियों की तलाश: आईटीबीपी के जवानों को नंदादेवी बेस कैंप में उतारा, सामान भी पहुंचाया

Sun, 16 Jun 2019 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
एमआई-17 विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

नंदादेवी पर्वतारोहण के दौरान लापता विदेशी पर्वतारोहियों की तलाश और बर्फ में पड़े शवों को निकालने के लिए सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने नंदादेवी बेस कैंप तक तीन उड़ानें भरीं। पहले पिथौरागढ़ और मुनस्यारी से आईटीबीपी के 15 कुशल पर्वतारोहियों को नंदादेवी बेस कैंप-2 तक पहुंचाया। इसके बाद राशन, उपकरण और अन्य सामग्री भी बेस कैंप तक पहुंचाई गई।

विज्ञापन


13 मई को नंदा देवी पर्वतारोहण के दौरान सात विदेशी और एक भारतीय सहित आठ लोग लापता हो गए थे। इसके बाद कुछ पर्वतारोहियों के शव बर्फ में पड़े देखे गए। लापता पर्वतारोहियों के शवों को निकालने के लिए वायु सेना, आईटीबीपी और अन्य एजेंसियां जुटीं हुईं हैं। शवों को निकालने के लिए आज सुबह वायु सेना के एमआई 17 हेलीकॉप्टर ने पिथौरागढ़ में सेना के हेलीपैड और नैनीसैनी हवाई पट्टी से एक-एक उड़ान नंदादेवी बेस कैंप के लिए भरी।

विज्ञापन

15 कुशल पर्वतारोहियों को नंदादेवी बेस कैंप-2 में उतारा गया

सेना के हेलीपैड से आईटीबीपी के छह और मुनस्यारी हेलीपैड से नौ जवानों सहित कुल 15 कुशल पर्वतारोहियों को नंदादेवी बेस कैंप-2 में उतारा गया। इसके बाद, दूसरी उड़ान में नैनीसैनी हवाई पट्टी से टीम के लिए विभिन्न उपकरण, राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री बेस कैंप द्वितीय में पहुंचाई गई। यह अभियान 20 से 22 दिनों तक चलेगा। 

भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से आईटीबीपी का दल और राशन नंदा देवी बेस कैंप द्वितीय तक पहुंचाया गया है। लापता पर्वतारोहियों की खोज और शवों को निकालने के लिए 20 से 22 दिनों की कार्ययोजना बनाई गई है।
 -डा. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी पिथौरागढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें