फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां भारतीय सीमा पर पहुंची विदेशी पुलिस, अब होगी ये बड़ी कार्रवाई

Thu, 24 Aug 2017 08:27 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
indo nepal border
विज्ञापन
भारतीय सीमा पर पहुंची विदेशी पुलिस पर बड़ी कार्रवाई होने जा रही है। और यह कार्रवाई भारत द्वारा नहीं बल्कि उसी देश द्वारा की जा रही है जहां की वह पुलिस है।
विज्ञापन


दो दिन पहले रविवार को नोमैंसलैंड में पहुंचे नेपाल पुलिस के कर्मियों पर गाज गिरने की संभावना बढ़ गई है। नेपाल सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए नेपाल पुलिस के तीन कर्मियों को जिला मुख्यालय तलब किया गया है।

एपीएफ (आर्म्ड पुलिस फोर्स) कर्मियों पर भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।

भारत-नेपाल सीमा पर नोमैंसलैंड में ‌भिड़ गए थे नेपाल पुलिस के जवान

nepal border
वाहन में सवारी भरने को लेकर 20 अगस्त को एक मैजिक, बाइक चालक भारत-नेपाल सीमा पर नोमैंसलैंड (भारत की ओर) आपस में भिड़ गए थे। बाइक चालक हरक नेपाल पुलिस, एपीएफ के जवानों को वहां से बुला लाया था।

मैजिक चालक रामलखन का आरोप था कि नेपाल पुलिस, एपीएफ नेपाल के कर्मियों ने उसके साथ पिटाई और खींचतान की। नेपाल पुलिस, एपीएफ के वहां पहुंचने पर भारतीय वाहन चालक भड़क उठे थे।

उन्होंने नेपाल पुलिस, एपीएफ के नोमैंसलैंड पर पहुंचने का विरोध जताया था। करीब एक घंटे तक नोमैंसलैंड पर चला बवाल बनबसा पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ था।
 

नेपाल पुलिस कर्मियों के नोमैंसलैंड पहुंचने की जांच सौंपी

जांच - फोटो : demopic
इस मामले को नेपाल पुलिस-प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। नेपाल के कंचनपुर जिला मुख्यालय के इंस्पेक्टर उमाकांत जोशी को नेपाल पुलिस कर्मियों के नोमैंसलैंड पहुंचने की जांच सौंपी गई है।

मंगलवार को उन्होंने नेपाल के गड्ढाचौकी थाने में मामले की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने घटना स्थल का भी जायजा लिया। बताया गया है कि नेपाल पुलिस के एएसआई करमवीर सिंह भंडारी, कांस्टेबल राजेश पाल, हरीश भट्ट को जिला प्रहरी मुख्यालय तलब किया गया है।

जांच में दोष साबित होने पर उन पर विभागीय कार्रवाई होना तय है। इस घटना में एपीएफ के सादी वर्दी धारी एक अधिकारी समेत अन्य जवानों पर भी जांच की आंच आने की संभावना है।
 
विज्ञापन

वारदात के कुछ समय बाद ही सीमा पर का तनाव

बहरहाल अभी भारतीय एजेंसी को उक्त प्रकरण की जांच की संस्तुति नहीं की गई है। रविवार को हुई वारदात के कुछ समय बाद ही सीमा पर का तनाव समाप्त हो गया था।

थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर किसी तरह का तनाव नहीं है। दोनों देशों के बीच आवागमन, व्यापार पूर्व की तरह संचालित हो रहा है।  

भारतीय पुलिस को नेपाल पुलिस ने जानकारी नहीं दी  
नोमैंसलैंड पहुंचने वाले नेपाली पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी लेने पहुंची भारतीय पुलिस को नेपाल की गड्ढाचौकी पुलिस किसी तरह की सूचना देने से इंकार कर दिया। कहा कि उनके अधिकारी इस संबंध में जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें