फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागेश्वर में विदेशी जोड़ा विवाह बंधन में बंधा

Mon, 14 Nov 2016 03:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
marriage
विज्ञापन
हिंदू संस्कृति से प्रभावित होकर एक विदेशी जोड़े ने जागेश्वर धाम में हिंदू रीति-रिवाज के साथ फेरे लिए और विवाह बंधन में बंध गए।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया निवासी टाम (48) और उन्हीं की हम वतन लैनी (40) सोमवार सुबह जागेश्वर धाम पहुंची। उनके साथ दिल्ली निवासी उनके कुछ दोस्त भी थे।

विदेशी जोड़ी ने कहा कि वह हिंदू धर्म से काफी प्रभावित हैं। यहां हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह करने आए हैं। इसके बाद जागेश्वर धाम के पंडितों ने दोनों का हिंदू रीति-रिवाज, विधि विधान के साथ विवाह संपन्न करवाया।
विज्ञापन


विवाह संपन्न कराने में पं. कौस्तुभानंद भट्ट, भगवान भट्ट, विनोद भट्ट, लीलाधर भट्ट ने सहयोग किया। इससे पहले भी जागेश्वर धाम में कई विदेशी जोड़े हिंदी रीति रिवाज के साथ विवाह बंधन में बंध चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें