फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डिग्री पाकर खिले विदेशी छात्रों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIउत्तरांचल विवि में आयोजित हुआ विदेशी छात्रों का दीक्षांत समारोह
I
I
I
Iउत्तरांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आठ देशों के छात्रों का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं को डिग्री सौंपी। डिग्री पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

I
I
I
Iकार्यक्रम का शुभारंभ दीक्षांत समारोह जुलूस के साथ किया गया। जुलूस का नेतृत्व विवि के रजिस्ट्रार डाॅ. अनुज राणा ने किया। भारतीय परंपरा व वैदिक मंत्रों ने विदेशी छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में इथियोपिया, घाना, लाइबेरिया, नामीबिया, नेपाल, नाइजीरिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के छात्र-छात्राओं को डिग्री वितरित की गई। विवि के कुलपति प्रो. धर्मबुद्धि ने बताया कि विश्व के 17 से ज्यादा देशों के छात्र-छात्राएं विवि से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी), बीबीए, बीसीए, एमएससी (फूड टेक्नोलॉजी), एमएससी (एग्रीकल्चर), एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमएचए, एमपीएच आदि कोर्स ने विदेशी छात्रों को सर्वाधिक आकर्षित किया है। वहीं, विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने कहा, भारत की शिक्षा नीति विदेशी छात्रों को खूब भा रही है। उन्होंने विदेशी छात्रों से कहा कि भारत की जीवन शैली और शिक्षा को आत्मसात कर वे एक सफल व्यक्ति बनेंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय संचालक समिति की उपाध्यक्ष अनुराधा जोशी, अंकिता जोशी, उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा, कार्यकारी निदेशक डाॅ. अभिषेक जोशी, प्रो. प्रदीप सूरी, प्रो. पूनम रावत, प्रो. अजय सिंह, प्रो. श्रवण कुमार, प्रो. सोनल शर्मा, प्रो. सुमित चौधरी आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें