फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राजधानी देहरादून में जल्द खुलेगा विदेश मंत्रालय का दफ्तर, जानिए क्या फायदे मिलेंगे

Fri, 23 Dec 2022 10:44 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

उत्तराखंड के लोगों को विदेश यात्रा के संबंध में मार्गदर्शन, सूचना और अन्य जानकारियां जुटाने के लिए चंडीगढ़, रायबरेली या दिल्ली के चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन अब इससे उन्हें छुटकारा मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध के बाद देहरादून में मंत्रालय की दफ्तर खोलने को मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड से उच्च शिक्षा व रोजगार के लिए विदेश जाने के इच्छुक नागरिकों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय राजधानी देहरादून में दफ्तर खोलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्रालय से अप्रवासियों की सुरक्षा, सहयोग व मार्गदर्शन के लिए अन्य शहरों की तरह देहरादून में भी (प्रोटेक्टर ऑफ इमाइग्रेंट्स) कार्यालय खोलने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन


उनके अनुरोध पर मंत्रालय ने अपनी सहमति दे दी है। प्रदेश सरकार के गृह विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। शासन से देहरादून के जिलाधिकारी को इस संबंध में एक पत्र लिखकर कार्यालय के शीघ्र भूमि या कोई भवन तलाशने को कहा गया है। जितनी जल्द भवन की व्यवस्था होगी, कार्यालय के उतनी ही जल्दी खुल जाने की संभावना है।

देश में 10 शहरों में हैं दफ्तर
विदेश मंत्रालय के ये दफ्तर देश के 10 प्रमुख शहरों में संचालित हो रहे हैं। उत्तराखंड के लोगों को विदेश यात्रा के संबंध में मार्गदर्शन, सूचना और अन्य जानकारियां जुटाने के लिए चंडीगढ़, रायबरेली या दिल्ली के चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन अब इससे उन्हें छुटकारा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दफ्तर खुलने से ये होगा फायदा 
- विदेश में यात्रा, नौकरी या पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करना सहज होगा। 
- ठगे जाने की संभावनाएं कम होंगी, कार्यालय की मदद से प्रायोजकों की विश्वसनीयता की पुष्टि हो सकेगी। 
- विदेश जाने के इच्छुक राज्य के लोगों को दूसरे शहरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। 

Dehradun: नियामक आयोग ने महंगी बिजली का प्रस्ताव लौटाया, नियम विरुद्ध  6.5 फीसदी बढ़ा हुआ सरचार्ज किया शामिल

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय की कार्यालय खोलने की सहमति प्राप्त हो गई है। विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आते हैं। कार्यालय खुलने से ऐसे मामलों पर अंकुश लग सकेगा। इससे काफी सुविधा हो जाएगी। - रिद्दीम अग्रवाल, अपर सचिव, (गृह)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें