फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में ईडी की छापेमारी, पिता- पुत्र के पास से लाखों की विदेशी करेंसी बरामद

Tue, 23 May 2017 09:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : demo
विज्ञापन
विदेशी करेंसी के अवैध व्यापार की सूचना के बाद प्रवर्तन विभाग(ईडी) की टीम ने शहर के तीन-तीन अलग क्षेत्रों में छापेमारी की है। 
विज्ञापन


अवैध करेंसी के व्यापार में लगे पिता-पुत्र के पास लाखों रुपये की देशी, विदेशी मुद्रा बरामद हुई है। प्रवर्तन निदेशालय के उप निदेशक पीके चौधरी ने बताया कि शहर में अवैध ढंग से देशी, विदेशी करेंसी खरीदने-बेचने की जानकारी मिली थी। 
विज्ञापन


इसके बाद टीमों को सक्रिय किया गया। टीम ने राजपुर रोड, नेस विला रोड और मसूरी डायर्वजन रोड पर गौरव नामक व्यक्ति के घर और आफिस में कार्रवाई की।

गौरव और उसके पिता दोनों लंबे समय से इस धंधे में लिप्त थे। इन जगहों पर 51 लाख की भारतीय करेंसी और 10 अलग-अलग देशों की 16 लाख मूल्य की करेंसी बरामद की गई है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई फॉरेन मैनेजमेंट एक्सचेंज एक्ट के तहत की गई है, इस कार्रवाई में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। मामले की जांच चल रही है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें