जिलाधिकारी डा. अहमद इकबाल ने बताया कि खनन उप निदेशक को भारत से नेपाल परिवहन की जाने वाली मिट्टी की मात्रा और उस पर देय रायल्टी के आंकलन के निर्देश दिए गए हैं। खनन उप निदेशक की रिपोर्ट मिलने के बाद मिट्टी को नेपाल ले जाए जाने की अनुमति प्रदान कर दी जाएगी।
टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच निमार्णाधीन बारहमासी सड़क की कटिंग से निकलने वाला हजारों टन मलबे को डंपिंग जोन में जमा किया जा रहा है।
बावजूद इसके कई स्थानों में डंपिंग जोन में डंप मलबा स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। ऐसे में नेपाल में सड़क निर्माण के लिए बारहमासी सड़क के डंपिंग जोन की मिट्टी जाने से स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने बताया कि नेपाल में सड़क निर्माण के लिए दो से तीन हजार ट्रकों में मिट्टी ढोई जाएगी।