फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून के 40 स्कूलों में तैनात होगी खास तरह फोर्स, जानने के लिए करें क्लिक

Sat, 25 Nov 2017 10:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Police
विज्ञापन
देहरादून के 40 स्कूलों में एक खास तरह की फोर्स तैनात होगी। इस खास फोर्स का क्या काम होगा जानने के लिए पढ़े करें क्लिक..
विज्ञापन


युवाओं में ट्रैफिक नियमों की जागरुकता लाने को जूनियर ट्रैफिक फोर्स तैयार की जाएगी। मुख्यमंत्री की हरी झंडी के बाद शहर के 40 स्कूलों में जूनियर ट्रैफिक फोर्स गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हर स्कूल की फोर्स में 15 छात्र शामिल होंगे, जिन्हें ट्रैफिक निदेशालय द्वारा विशेष प्रशिक्षण देने के साथ आईडी कार्ड जारी किया जाएगा।

एक दिसंबर से यह फोर्स अस्तित्व में आ जाएगी। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में जूनियर फोर्स 16 दिसंबर से शुरू होगी। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में इसके बाद जूनियर ट्रैफिक फोर्स का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दी फोर्स को दी हरी झंडी

trivendra singh rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर जूनियर ट्रैफिक फोर्स को हरी झंडी दी थी। इसी कड़ी में ट्रैफिक निदेशालय ने स्कूलों में जूनियर ट्रैफिक फोर्स गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना ने बताया कि शहर के 40 कालेजों में जूनियर ट्रैफिक फोर्स गठित की जाएगी। एक दिसंबर से यह फोर्स अस्तित्व में आ जाएगी।

हर स्कूल की फोर्स में कक्षा नौ से लेकर 12वीं तक के 15 बच्चे शामिल होंगे। इन्हें ट्रैफिक निदेशालय द्वारा ट्रैफिक नियमों को लेकर प्रशिक्षण देने के साथ ही आईकार्ड भी जारी किए जाएंगे।

जूनियर ट्रैफिक फोर्स अपने साथियों को भी जागरूक करेगी। इसके अलावा फोर्स ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से बातकर उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें