फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल के बच्चे के गले में फंसी ऐसी चीज, एक्स-रे में देखा तो हैरान रह गए डाक्टर

Sat, 25 Nov 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल के बच्चे के गले एक ऐसी चीज फंस गई, जिसे जब एक्स-रे कर देखा गया तो डाक्टर भी हैरान रह गए। आगे पढ़िए...
विज्ञापन


बच्चे के गले में पैर में पहने जाने वाला बिछुआ फंस गया। बच्चे को सांस लेने और खाने में दिक्कत होने पर घरवालों को इसका पता चला। श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर बच्चे के गले में फंसा बिछुआ निकाल लिया।

अस्पताल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि चुक्खूवाला निवासी विनोद कुमार के एक वर्षीय पुत्र प्रेम ने करीब चार माह पूर्व खेल-खेल में अपनी मां के पैर का बिछुआ निगल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन बाद उसे सांस लेने और खाने में परेशानी होने लगी। परेशानी बढ़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां एक्सरे में उसके गले में बिछुआ फंसे होने की पुष्टि हुई।

इस पर परिजन श्री महंत इंदिरेश अस्पताल पहुंचे, जहां ईएनटी विभागाध्यक्ष डा. वीपी सिंह के निर्देशन में बच्चे की सफल सर्जरी हुई। ऑपरेशन टीम में डा. अरविंद वर्मा, डा. एजाज उल हक समेत अन्य ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें