फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 साल में पहली बार अतिक्रमण मुक्त हुआ पलटन बाजार

विज्ञापन
एसएसपी से भेंट करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी ।
विज्ञापन
पलटन बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को एसएसपी अरुण मोहन जोशी से मिलकर यातायात सुधार को किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्हाेंने कहा कि 45 साल में पहली बार पलटन बाजार अतिक्रमण मुक्त हुआ। व्यापार मंडल ने गूगल मैप से मसूरी जाने को दर्शाए जाने वाले पलटन बाजार के रास्ते को हटाने की मांग की है, इससे अनेक वाहन रोजाना जाम में फंस रहे हैं।
विज्ञापन

पलटन बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी अरुण मोहन जोशी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने भरोसा दिया कि पलटन बाजार से अतिक्रमण हटने से व्यापारियों के साथ ग्राहक भी खुश हैं। 45 साल में पहली बार बाजार का नजारा बदला है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर चौक से आने वाले पर्यटक मसूरी जाने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। गूगल मैप के अनुसार लोग वाहन लेकर लक्खीबाग पुलिस चौकी के सामने से पलटन बाजार में प्रवेश कर जाते हैं। इससे बाजार के बीच वाहनों की भीड़ होने से सभी को दिक्कत होती है।
एसएसपी ने गूगल मैप से पत्राचार करने का भरोसा दिलाया। व्यापारी नेताओं का कहना था कि डिस्पेंसरी रोड पर अतिक्रमण हटने के बाद भी वाहनों को सड़कों पर पार्क किया जा रहा है। इस पर कप्तान ने शहर कोतवाल को ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रतिनिधिमंडल में व्यापारी नेता रवि मल्होत्रा, हरीश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पंकज, सुरेंद्र भाटिया, बाबा कालू भगत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

एसआईएस में दो निरीक्षक और नौ दरोगाओं की तैनाती
एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने थानाें में तैनात उप निरीक्षकों पर काम का बोझ कम करने को एसआईएस (विशेष जांच प्रकोष्ठ) का आकार बढ़ा दिया है। यहां पर दो निरीक्षक और नौ उप निरीक्षकाें को तैनाती दी गई है। उन्हाेंने बताया कि एसपी क्राइम प्रकाश चंद आर्य पहले थाने वार विवेचनाओं की समीक्षा करेेंगे। इसके बाद प्राथमिकता के हिसाब से विवेचनाओं को एसआईएस शाखा में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके पीछे मकसद थानों में तैनात उप निरीक्षकाें से विवेचनाओं का भार कम करना है। दरोगाओं पर कानून व्यवस्था के साथ ट्रैफिक संचालन का भी दबाव रहता है। उन्हाेंने एसआईएस शाखा में आने के इच्छुक उप निरीक्षकाें से विकल्प भी मांगे हैं।
48 घंटे में 254 ई-चालान
एसएसपी ने ई-चालान की कार्रवाई को लेकर समीक्षा की। बताया गया कि 48 घंटे में 254 के करीब वाहन चालकों का यातायात उल्लंघन में चालान किया गया है। इनमें से अधिकांश का चालान मौके पर भुगता गया है। एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद आर्य का कहना था कि ई-चालान मशीन चलाने में थोड़ा दिक्कत आ रही है। आने वाले दिनों में चालान की संख्या बढ़ जाएगी। उधर पुलिस आफिसों में तैनात रहे 40 पुलिसकर्मी सोमवार को सड़कों पर उतारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें