अब लोगों को जॉब, पासपोर्ट या बीजा के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) के लिए थाना और पुलिस कार्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। घर बैठे ही लोग ऑनलाइन आवेदन कर सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए लोगों को उत्तराखंड पुलिस के सिटीजन पोर्टल और मोबाइल एप्लीकेशन देवभूमि मोबाइल एप पर आवेदन करना पड़ेगा। ऑनलाइन 50 रुपये का शुल्क भरने के बाद पीसीसी सर्टिफिकेट संबंधित व्यक्ति के ईमेल आईडी पर भेज दिया जाएगा।
दरअसल, नौकरी पासपोर्ट या बीजा के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की आवश्यकता होती है, लेकिन इसके लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। पुलिस कार्यालय में आवेदन के बाद लोगों को अपने संबंधित थाने के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसके बाद थाने की रिपोर्ट लगने के बाद दोबारा पुलिस ऑफिस में आकर सर्टिफिकेट बनवाना पड़ता है, लेकिन अब पुलिस ऑफिस और थानों के चक्कर लोगों को नहीं लगाने पड़ेंगे। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक पीसीसी के लिए उत्तराखंड पुलिस के सिटीजन पोर्टल और मोबइल एप्लीकेशन देवभूमि मोबाइल एप पर आवेदन करना होगा। एक बार ऑनलाइन आवेदन और ऑनलाइन 50 रुपये शुल्क भरने के बाद पीसीसी संबंधित के ईमेल पर भेज दिया जाएगा। जिसे वह प्रिंट कर सकता है। इस व्यवस्था ने लोगों को काफी मिलेगा।