फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन एक हजार की ड्रेस खरीदने के चक्कर में गंवाए एक लाख, यह मामला सभी के लिए सबक

Sat, 20 Jul 2019 08:57 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

एक महिला से ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर एक लाख रुपयों की ठगी का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस के साथ ही साइबर सेल में शिकायत कर रुपये वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

 
आवास विकास में रहने वाली एक महिला सिडकुल की फैक्ट्री में कार्यरत है। 18 जून को महिला ने एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट में एक ड्रेस पसंद की और एक हजार रुपये की ड्रेस खरीदने का ऑर्डर भी दे दिया। आर्डर के कुछ दिन बाद ड्रेस भी महिला को मिल गई थी, लेकिन जो ड्रेस पसंद की गई थी वो ड्रेस पार्सल में नहीं थी।

विज्ञापन

मोबाइल से एक लाख रुपये निकलने का मैसेज आया

इसके बाद उन्होंने संबंधित कंपनी के कस्टमर केयर में फोन कर शिकायत की। कस्टमर केयर ने ड्रेस बदलने के लिए एक ऐप डाउनलोड करने और मांगी गई जानकारी भरने के बाद ही आर्डर रद्द होने की बात कही।

इसके बाद महिला ने ऐप डाउनलोड कर मांगी गई जानकारी भरी तो कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर एक लाख रुपये निकलने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। महिला ने कस्टमर केयर से बात की तो सकारात्मक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें