फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल स्पोर्टिंग की धमाकेदार जीत

Tue, 12 Nov 2013 07:36 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव शर्मा के चार गोलों की मदद से गढ़वाल स्पोर्टिंग ने द्रोणा 70वीं लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग के सुपरलीग राउंड में धमाकेदार जीत दर्ज की। दूसरे मैच में जज्जा की हैट्रिक से बालाजी ब्वॉयज ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


पवेलियन ग्राउंड में मंगलवार को गढ़वाल स्पोर्टिंग का सामना तपोवन से हुआ। गढ़वाल स्पोर्टिंग ने शुरुआती मिनट से ही आक्रामक खेल अपनाया। गौरव शर्मा के चार गोलों की मदद से गढ़वाल स्पोर्टिंग ने 8-1 के अंतर से जीत दर्ज की। राहुल ने 2, शिवम व सूरज ने 1-1 गोल किए। दूसरे मैच में बालाजी ब्वॉयज ने दून स्टार को 4-2 से शिकस्त दी।

बालाजी ब्वॉयज के जज्जा ने 3 और पवन ने एक गोल किया। दून स्टार के राजेंद्र रावत और फतह ने 1-1 गोल किए। बुधवार को पहला मैच सुंदरवाला व सीटी यंग और दूसरा मुकाबला अक्रंाता व विजय कैंट के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें