फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा योजना को भुनाने की तैयारी में कांग्रेस

Mon, 26 Aug 2013 01:29 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में लागू किए गए खाद्य सुरक्षा कानून को अब कांग्रेस राजनीतिक रूप से भुनाने की तैयारी में भी जुट गई है। एक सितंबर को इसके लिए दून में बाकायदा कार्यकर्ता सम्मेलन होगा और इसमें कानून को एक उपलब्धि की तरह पेश किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस कुमाऊं में सम्मेलन करेगी। इसके साथ ही सभी जिलों में इस कानून के व्यापक प्रचार करने की रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन


2014 लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही अब कांग्रेस की चुनावी मुद्दों की तलाश भी शुरू हो गई है। प्रदेश में खाद्य सुरक्षा कानून को फिलहाल सांकेतिक रूप से लागू किया गया है और एक सितंबर से इसको व्यापक रूप से लाग करने की बात की जा रही है।

हर जिले में सम्मेलन
एक सितंबर को ही कांग्रेस का दून में सम्मेलन भी प्रस्तावित है। इस सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा कानून की जानकारी कांग्रेसी नेता कार्यकर्ताओं को देंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक सम्मेलन की तैयारी करीब-करीब पूरी कर ली गई है। इस सम्मेलन में करीब एक हजार कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शामिल करना तय किया गया है।
विज्ञापन


ठीक इसी तर्ज पर सितंबर माह में ही कुमाऊं में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक इसके बाद हर जिले में सम्मेलन किए जाएंगे। खाद्य सुरक्षा कानून को कांग्रेस आपदा में राहत से जोड़कर भी देख रही है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि खाद्य सुरक्षा कानून लागू हो जाने के बाद आपदा राहत कार्य में खाद्यान्न की कमी न होने देना भी सरकार की विवशता है। ऐसे में 2014 की तैयारी में इस मामले केा एक बेहतर मुद्दा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें