फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: यूपीईएस की मेस और कैफेटेरिया में खाद्य सुरक्षा की जांच, पानी-दाल और सब्जी के नमूने लेकर भेजे गए

Sat, 17 Oct 2026 03:07 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

विश्वविद्यालय में छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण किया। टीम ने पानी, पकी दाल और सब्जी के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को यूपीईएस विश्वविद्यालय की मेस और कैफेटेरिया का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की। इस दौरान पानी, पकी हुई दाल और सब्जी के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देश पर टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान खाद्य लाइसेंस, पानी की जांच रिपोर्ट, कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट और खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने टीम को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए।

विभाग के अनुसार, शैक्षणिक संस्थानों की मेस और कैफेटेरिया में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी भोजन करते हैं। आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय ने कहा कि विद्यार्थियों को सुरक्षित और गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। नमूनों की प्रयोगशाला जांच में अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर मंजू तिवारी और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम देहरादून रमेश सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया कि प्रदेशभर में खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी और निरीक्षण का अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: साहू के पहले से शादीशुदा होने की बात से अनजान थी, अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्या का बयान

देवभूमि विवि की खुली है मेस

छात्रों को सुरक्षित खाना सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिन पहले देवभूमि विवि की मेस में भी छापा मारा था। यहां से कई खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया था। मौके पर कर्मचारियों का फिटनेस सर्टिफिकेट और पानी की जांच रिपोर्ट नहीं पाई गई थी। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया था। फिलहाल विवि की मेस खुली है। हालांकि, इसी दिन दून मेडिकल कॉलेज की मेस को सील कर दिया गया था। यहां भी कई तरह की अनियमितताएं पाई गई थीं। कॉलेज की मेस में कॉकरोच के साथ अन्य गंदगियां भी पाई गई थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें