फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खाद्य सुरक्षा विभाग का दुकानों पर छापा, सात नमूने लिए, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से रविवार को ओसिस कॉम्प्लेक्स और प्रेमनगर क्षेत्र की कई दुकानों में छापा मारा गया। इस दौरान कमियां मिलने पर सात खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर जांच के लिए रुद्रपुर स्थित लैब में भेजे गए हैं। पांच कारोबारियों को नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा आयुक्त विनय शंकर पांडेय और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पिछले कई दिनों से अभियान चलाया जा रहा है। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा मनीष सयाना ने बताया कि ओसिस कॉम्प्लेक्स स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। संदेह के आधार पर टोंड मिल्क, मसाले और चीज समेत चार खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह, संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें