फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढकरानी में जल्द लगेगी खाद्य प्रसंस्करण इकाई:गणेश जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि व उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विकासनगर के राजकीय उद्यान ढकरानी में जल्द ही खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जाएगी। रविवार को उन्होंने राजकीय उद्यान में लगाई गई विभिन्न फलों व सब्जियों की हाइब्रीड पौध का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विभागीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से जो बजट मिला है, उससे शीघ्र ही विकासनगर के राजकीय उद्यान ढकरानी में फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाई जाएगी। इससे किसानों के उत्पादों को बाजार मिलेगा। उद्यान विभाग की ओर से किसानों को उन्नत किस्म के पौध उपलब्ध कराने के लिए हाईब्रीड प्लांटेशन की जा रही है, जो तीन साल में फल दे रहे हैं। 25 दिसंबर से दो जनवरी तक एक सप्ताह के लिए रूफ गार्डनिंग को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभाग की ओर से लोगों को 20-20 सब्जियों के पौधे वितरित किए जाएंगे। जिससे लोग अपने घरों की छतों पर गमलों में सब्जी के पौधे लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें